फिटनेस एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि एपल साइडर विनेगर वजन घटाने में मदद कर सकता है। क्या एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं? वजन घटाने में सेब का सिरका किस तरह मदद करता है?

एपल साइडर विनेगर का उपयोग सदियों से उपचार किये जाने वाले साधन के रूप में किया जाता रहा है। एपल साइडर विनेगर के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह स्किन, हेयर के साथ-साथ पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसे वजन घटाने में मददगार आहार के रूप में भी प्रयोग किया जाता रहा है। इसके बारे में यह कहा जाता है कि यह शरीर को डिटॉक्स कर वजन घटाता है। क्या वास्तव में यह काम करता (apple cider vinegar for weight loss) है?

क्या है सेब का सिरका (What is apple cider vinegar)?

सेब को क्रश, डिस्टिल और फर्मेंट कर एपल साइडर विनेगर बनाया जाता है। इसका सेवन थोड़ी मात्रा में या सप्लीमेंट के रूप में किया जा सकता है। इसमें एसिटिक एसिड और अन्य कंपाउंड का हाई लेवल होता है। इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप सप्लीमेंट के रूप में इसे लेती हैं, तो इसकी मात्रा लोगों के लिए अलग-अलग हो सकती है। ज्यादातर लोग इसे भोजन से पहले या भोजन के साथ 1- 2 चम्मच लेते हैं।

विटामिन और मिनरल से भरपूर (Apple cider vinegar nutrients)

सेब का सिरका क्रश्ड एपल का फर्मेंटेड जूस है। इसमें एसिटिक एसिड, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका उपयोग सलाद ड्रेसिंग और खाना पकाने में लोकप्रिय रूप से किया जाता है। एपल जूस की तरह इसमें कुछ पेक्टिन भी होता है। विटामिन बी1, बी2, और बी6, बायोटिन; फोलिक एसिड, नियासिन, पैंथोथेटिक एसिड भी पाया जाता है। इसमें थोड़ी मात्रा में सोडियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल भी होते हैं।

weight loss ke liye apple cider faydemand hai.
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। चित्र : शटर स्टॉक

कैसे वजन कम करता है सेब का सिरका (apple cider vinegar for weight loss)?

हार्वर्ड हेल्थ के अध्ययन बताते हैं कि एसिटिक एसिड वसा के जमाव को रोक सकता है। उनके चयापचय में सुधार कर सकता है। 2009 में 175 लोगों पर परीक्षण किया गया। कुछ लोग हर दिन 1 – 2 बड़े चम्मच एपल साइडर विनेगर का सेवन करते थे। तीन महीने के बाद, जिन लोगों ने सिरका का सेवन किया था, उनके वजन में 1 -2 किलो की कमी (apple cider vinegar for weight loss) देखी गई। उनमें उन लोगों की तुलना में ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम हुआ, जिन्होंने सिरका नहीं पिया।

लो कैलोरी डाइट (Low calorie diet)

एक अन्य छोटे अध्ययन में पाया गया कि कुछ लोगों को 12 सप्ताह के लिए सेब का सिरका के साथ प्रतिबंधित कैलोरी डाइट का पालन कराया गया। वहीं कुछ लोगों को एपल साइडर विनेगर के बिना प्रतिबंधित कैलोरी आहार का पालन करने के लिए कहा गया। दोनों समूहों का वजन कम हुआ, लेकिन एपल साइडर विनेगर समूह का अधिक वजन कम हुआ।

यह भी पढ़ें

मशीन से पहले ये 8 संकेत बता देते हैं कि आप ओवरवेट हो रही हैं, कंट्रोल करना है तो तुरंत दें ध्यान

कैलोरी सेवन कम करता है (low calorie apple cider vinegar)

एपल साइडर विनेगर फुलनेस बढ़ाता है। यह कैलोरी सेवन कम करता है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जिसका सेवन करने से पेट की चर्बी कम हो जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है, जिससे फ़ूड क्रेविंग कम हो सकती है।

kmar ke charbi ke nuksan
एपल साइडर विनेगर कैलोरी सेवन कम करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट (side effects of Apple cider vinegar)?

• सिरका पतला होना चाहिए। सीधे पीने पर इसकी हाई एसिडिटी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे विनैग्रेट सलाद ड्रेसिंग के एक घटक के रूप में सेवन करना बेहतर तरीका है।
• इससे पोटेशियम का स्तर कम हो सकता है या बिगड़ जाता है। ऐसे लोग इसके सेवन के समय सतर्कता बरतें, जो ऐसी दवाएं ले रहे हैं जो पोटेशियम को कम कर सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए ली जाने वाली सामान्य डाय युरेटिक दवाएं।
• सिरका इंसुलिन लेवल को बदल सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हाई विनेगर वाले आहार के बारे में विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- वेट लॉस जर्नी को और आसान बना सकता है करेले का जूस, जानिए यह कैसे काम करता है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *